
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निमोनिया की शिकायत के चलते मंत्री को मंगलवार रात ठाणे के अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें इलाज के लिए मुंबई भेजा गया। बुधवार शाम को संक्रमण की पुष्टि हुई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मंत्री की हालत स्थिर है। कुछ दिन पहले आव्हाड के संपर्क में रहे सुरक्षाकर्मियों समेत 18 लोग पॉजिटिव मिले थे। मंत्री पहले होम क्वारैंटाइन थे। उस समय उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
Tags
Related Articles
More News

OTHERS
खाली पेट पानी पीने के पांच बड़े फायदे, सिरदर्द की समस्या से भी मिल सकता है छुटकारा
- 26, Aug- 2021